फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ही नहीं पुरुषों को भी हो सकता है यीस्ट इंफेक्शन, छुटकारा पाने के लिए करें इन उपायों का इस्तेमाल

Mon, 04 May 2020 11:00 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
यीस्ट इंफेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
यीस्ट इंफेक्शन को महिलाओं में होने वाली समस्याओं में से एक माना जाता है। अक्सर महिलाएं इस समस्या से परेशान रहती हैं और छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपायों को अपनाती हैं। लेकिन कैंडिडा अल्बिकन्स कवक के कारण यह इंफेक्शन पुरुषों को भी हो सकता है। महिला हो या पुरुष इस समस्या से छुटकारा पाने में काफी समय लग सकता है। लेकिन कुछ घरेलू उपायों के इस्तेमाल से इसे जल्द दूर किया जा सकता है। आज हम आपको यीस्ट इंफेक्शन के लक्षण समेत इससे छुटकारा पाने के उपायों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
यीस्ट इंफेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
यीस्ट इंफेक्शन के लक्षण
  • पेशाब करते समय जलन
  • संबंध बनाने के दौरान बेचैनी
  • लिंग के ऊपरी हिस्से पर बार-बार खुजली
  • लिंग के आसपास खुजली
  • लिंग से गंध आना
विज्ञापन

3 of 6
यीस्ट इंफेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो पुरुषों में यीस्ट संक्रमण होना कोई आम बात नहीं है। लेकिन बीयर, ब्रेड समेत ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं, जो इसके खतरे को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा अगर पुरुष किसी ऐसे महिला के साथ संबंध बनाए जिसे पहले से यीस्ट इंफेक्शन हो तो पुरुष में भी इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। आइए जानते हैं इस समस्या को दूर करने के लिए घरेलू उपायों के बारे में....

4 of 6
दही - फोटो : फाइल फोटो
दही
दही का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं दही यीस्ट इंफेक्शन को भी दूर करने का काम करती है। अगर आप नियमित रूप से दही का सेवन करते हैं तो शरीर में सकारात्मक बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं, जो कैंडिडा या थ्रश जैसे इंफेक्शनों से लड़ते हैं। इसके अलावा आप प्रभावित हिस्सों पर भी दही का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
टी ट्री ऑयल - फोटो : फाइल फोटो
टी ट्री ऑयल
यीस्ट इंफेक्शन की समस्या को दूर करने में चाय के पेड़ का तेल बहुत प्रभावी है। टी ट्री ऑयल में पाए जाने वाले जीवाणुरोधी, एंटीप्रोटोजोअल, एंटिफंगल और एंटीवायरल यीस्ट इंफेक्शन से छुटकारा दिलाते हैं। इसके साथ ही आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल प्रभावी हिस्से और उसके आसपास भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लहसुन
लहसुन अपने औषधीय गुणों के लिए बहुत मशहूर है। यीस्ट इंफेक्शन की समस्या को दूर करने के लिए आप लहसुन को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें