क्या आप फलों-सब्जियों से शरीर के लिए अधिकतम लाभ प्राप्त कर रहे हैं? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ सब्जियों और फलों को छिलके सहित खाने के लाभ होते हैं, जबकि कुछ के बीजों को उसके मुख्य भाग से अधिक स्वास्थ्यवर्धक पाया गया है। हालांकि अक्सर लोग इस सच्चाई से अनजान होते हैं और इन्हें फेंक देते हैं। कद्दू भी एक ऐसी ही सब्जी है जिसके मुख्य भाग से कहीं ज्यादा लाभ इसके बीजों में समाहित होता है।
कद्दू के बीज को अध्ययनों में कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है। अगर आप भी इसे फेंक देते हैं तो पहले इसके फायदे जान लीजिए।
कद्दू के बीज को कई प्रकार की परंपरागत चिकित्सा के लिए प्रयोग में लाया जाता रहा है। घरेलू नुस्खों में भी इसके प्रयोग के लाभ के बारे में पता चलता है। इसमें कई प्रकार के ऐसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जिनकी हमारे शरीर को नियमित रूप से आवश्यकता होती है और इसका सेवन गंभीर रोग के जोखिम को भी कम करने में काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए कद्दू के बीज से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।