Digestion Improvement Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कब्ज एक बेहद आम समस्या बन गई है, जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। इसके पीछे के मुख्य कारण खराब जीवनशैली, शारीरिक सक्रियता की कमी और जंक फूड के बढ़ते सेवन है। पेट साफ न होने के कारण दिन भर भारीपन, गैस और एसिडिटी की शिकायत बनी रहती है। अगर आप भी लंबे समय से इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा में 'रामबाण' मानी जाने वाली इसबगोल की भूसी आपके लिए वरदान साबित हो सकती है।
इसबगोल एक नेचुरल फाइबर है जो पेट में जाकर पानी को सोख लेता है और मल को नरम बनाकर उसे बाहर निकालने में मदद करता है। यह न केवल पाचन तंत्र की सफाई करता है, बल्कि आंतों के स्वास्थ्य में भी सुधार लाता है। अच्छी बात यह है कि यह पूरी तरह से प्राकृतिक है और इसका सही तरीके से सेवन करने पर मात्र एक सप्ताह के भीतर आपको फर्क दिखने लगता है। पाचन सुधारने के साथ-साथ यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और वजन घटाने में भी सहायक साबित होता है।