ऑर्निथिन ट्रांसकार्बामाइलेज की कमी की समस्या
- फोटो : istock
रक्त में अमोनिया बढ़ने से हुई मौत
प्रोटीन, संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक है। हालांकि, किसी भी पोषक तत्व की तरह, इसके अत्यधिक सेवन से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। यदि प्रोटीन के मेटाबॉलिज्म से उत्पन्न अपशिष्ट हमारे शरीर से बाहर नहीं निकल पाते हैं, तो यह शरीर में समस्याएं पैदा कर सकता है, जैसा कि इस मामले में देखा गया।
मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक शरीर में प्रोटीन में बढ़ोतरी के कारण, किशोर में ऑर्निथिन ट्रांसकार्बामाइलेज (ओटीसी) की कमी नामक एक दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति विकसित हुई। यह बीमारी अमोनिया के ब्रेकडाउन को रोक देती है, जिससे यह रक्तप्रवाह में घातक स्तर तक बढ़ जाता है।