शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए लोग कई तरह के प्रयास करते रहते हैं। खान-पान से लेकर नियमित जिम जैसे उपाय निश्चित ही जरूरी हैं पर कुछ सावधानियों का भी ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन लेने को अक्सर लोग फिटनेस के लिए सबसे जरूरी मानते हैं। वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोग हों या फिर मसल्स बनाने की चाहत, हाई-प्रोटीन डाइट की काफी चर्चा रहती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को प्रोटीन की नियमित जरूरत जरूर होती है। मांसपेशियों, हड्डियों, त्वचा और कई जरूरी शारीरिक प्रक्रियाओं के लिए प्रोटीन जरूरी है। लेकिन किसी भी पोषक तत्व की तरह इसकी भी अधिकता खतरनाक हो सकती है।
जरूरत से ज्यादा प्रोटीन किडनी पर गंभीर असर डाल सकती है। इसलिए जरूरत से ज्यादा प्रोटीन आपको बेहतर स्वास्थ्य देने के बजाय किडनी के लिए दिक्कतें बढ़ाने वाली हो सकती है।