आहार पर दें ध्यान
- फोटो : Freepik.com
प्रोटीन की कमी से क्या समस्याएं होती हैं?
अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों की डाइट में लंबे समय तक प्रोटीन की कमी रहती है, उनमें मांसपेशियों के निर्माण और उनकी मजबूती कम हो सकती है।
- बच्चों में पोषण की कमी उनकी वृद्धि और विकास को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा, शरीर के ऊतकों की मरम्मत के लिए प्रोटीन जरूरी होने के कारण घाव भरने में भी परेशानी हो सकती है।
रोजाना कितना प्रोटीन चाहिए?
आईसीएमआर की साल 2020 की पोषण संबंधी सिफारिशों के अनुसार, वयस्कों के लिए प्रतिदिन प्रति किलोग्राम वजन पर लगभग 0.83 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है है। यानी 60 किलो वजन वाले व्यक्ति को करीब 50 ग्राम प्रोटीन रोजाना चाहिए।