तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों में दर्द, और उल्टी के साथ सूजन, मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द डेंगू के कुछ लक्षण होते हैं। जो 4 से 10 दिनों में सामने आते हैं। डेंगू एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। खास बात ये है कि ये मच्छर ज्यादातर दिन में ही काटता है।