तुरंत लें डॉक्टर की सलाह
इन लक्षणों पर दें ध्यान
आवश्यक यह है कि इस थैली के फटने से संबंधित लक्षणों पर ध्यान दिया जाए, ताकि किसी भी मुश्किल स्थिति को बनने से रोका जा सके। यह लक्षण हर एक महिला के लिए अलग भी हो सकते हैं। ऐसे लक्षण जो यह बता सकते हैं कि थैली फट गई है, उनमें शामिल हैं-
- अचानक ऐसा महसूस होना जैसे पेशाब छूट गई हो
- लगातार गीलेपन का एहसास बने रहना
- धीमे धीमे पानी जाने का अनुभव होना
- पानी का लीक होना, फिर कुछ देर रुकना और फिर शुरू होना
- कई बार हल्के से बुलबुले के फूटने जैसा अनुभव भी हो सकता है
- यह पानी गंध रहित होता है यह ध्यान रखें कि इसमें से पेशाब जैसी गंध नहीं होती
- यदि थैली 23 वे हफ्ते के पहले ही फटने के संकेत मिलने लगें तो यह गंभीर खतरे का संकेत हो सकता है
- इन सारी स्थितियों में तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें