फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: 'पाचन ठीक तो सेहत बेहतर', आहार में प्रीबायोटिक्स वाली इन चीजों को जरूर करें शामिल

Tue, 20 Dec 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रीबायोटिक्स वाले आहार के लाभ - फोटो : iStock
हमारा शरीर कितना स्वस्थ है, इसका अंदाजा पाचन स्वास्थ्य से बेहतर तरीके से लगाया जा सकता है। भोजन के पाचन से लेकर इससे पोषक तत्वों के अवशोषण तक के लिए पाचन अंगों का ठीक तरीके से काम करते रहना और इनका स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। डॉक्टर्स कहते हैं, पाचन को ठीक रखकर कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए स्वस्थ आहार का चयन करना बहुत आवश्यक है। आहार में प्रीबायोटिक्स वाली चीजों को शामिल करके आंत के गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देने और पाचन विकारों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। 

आमतौर पर प्रीबायोटिक्स का नाम लेते ही सबसे पहला ख्याल दही का आता है, पर दही के अलावा भी कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिससे शरीर के लिए आवश्यक प्रीबायोटिक्स की आसानी से प्राप्ति हो सकती है।

प्रोबायोटिक्स, आंतों में गुड बैक्टीरिया को बनाए रखने में मदद करते हैं जिससे भोजन का ठीक तरीके से पाचन हो पाता है और पोषक तत्वों का अवशोषण भी बढ़ता है। आइए जानते हैं कि प्रोबायोटिक्स के लिए दही के अलावा किन चीजों को आहार का हिस्सा बनाया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
पनीर के लाभ - फोटो : iStock
कच्चा पनीर भी है प्रोबायोटिक्स का स्रोत

कच्चा पनीर प्रोबायोटिक्स का एक उत्कृष्ट स्रोत है, हालांकि इसे पकाने से इस प्रकार के लाभ कम हो जाते हैं। पनीर को कच्चा खाने की आदत शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम की भी पूर्ति करने में सहायक है।अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि नियमित रूप से कच्चा पनीर खाना शरीर के लिए आवश्यक प्रोटीन की आवश्यकताओं की आसानी से पूर्ति करने में सहायक हो सकता है। यह आंतों के लिए भी काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन

3 of 5
डार्क चॉकलेट से होने वाले लाभ - फोटो : iStock
डार्क चॉकलेट में प्रोबायोटिक्स की मात्रा

डार्क चॉकलेट के सेवन से कई प्रकार के लाभ मिलते हैं, ज्यादातर अध्ययनों में इसे तनाव को कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में लाभकारी बताया गया है, पर क्या आप जानते हैं कि इसमें प्रोबायोटिक्स की भी मात्रा होती है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फूड माइक्रोबायोलॉजी (2010) के एक अध्ययन में पाया गया है कि डार्क चॉकलेट में मौजूद प्रोबायोटिक्स, दही की तुलना में पेट और छोटी आंतों पर बेहतर तरीके से काम करते हैं।

4 of 5
सेब से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : istock
सेब में भी होती है प्रोबायोटिक्स 

ठीक ही कहा गया है, "रोजाना एक सेब का सेवन आपको डॉक्टर से दूर रखता है। सेब को डाइट्री फाइबर और प्रोबायोटिक्स का समृद्ध माना जाता है। सेब का सेवन शरीर को विटामिन्स और खनिजों की पूर्ति करने के साथ आंतों को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक प्रोबायोटिक्स भी प्रदान करता है। यही कारण है कि पाचन के लिए सेब को बेहतर फलों में से एक माना जाता है। नियमित रूप से सेब खाने की आदत बनाना शरीर के लिए बहुत लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अलसी के बीज के फायदे - फोटो : iStock
अलसी के बीज के लाभ

अलसी के बीज प्रीबायोटिक्स का एक अन्य महत्वपूर्ण स्रोत हैं। फ्लैक्स सीड्स में फाइबर और प्रीबायोटिक्स की मात्रा होती है जो आंत के बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। यह भोजन को पचाने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मददगार है। अलसी का कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ के लिए वर्षों से घरेलू उपाय के तौर पर भी प्रयोग किया जाता रहा है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें