अगर आप किसी तरह के यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से परेशान है तो अनार के जूस का सेवन नियमित रूप से करें। मूत्र मार्ग के संक्रमण से मूत्राशय और किडनी प्रभावित होते हैं। इस बीमारी में मूत्र मार्ग में जलन और दर्द की शिकायत होती है। इसके साथ ही दुर्गंध और लगातार पेशाब आने की समस्या है तो आपको इसका तुरंत इलाज कराना चाहिए। इलाज के साथ ही अगर आप नियमित रूप से अनार के जूस का सेवन करेंगे तो इस बीमारी में बहुत लाभ मिलेगा।