फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: प्रदूषण की वजह से बार-बार हो रही है गले में खराश और खांसी? ये घरेलू ड्रिंक्स पहुंचा सकते हैं राहत

Wed, 18 Nov 2026 09:49 AM IST
श्रुति गौड़ हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Drinks to Soothe Throat Irritation: इस लेख में जानें कि वायु प्रदूषण के कारण गले में खराश, सूखापन और जलन क्यों बढ़ जाती है। साथ ही ऐसे 6 ड्रिंक्स के बारे में जानेंगे, जो गले को आराम पहुंचाने, नमी बनाए रखने और खराश की परेशानी कम करने में मदद कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
प्रदूषण से गले की खराश में राहत देंगे ये ड्रिंक्स - फोटो : AI
Best Drinks to Soothe Throat Irritation: देश के कई शहरों में बढ़ता वायु प्रदूषण लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। प्रदूषित हवा में मौजूद PM2.5 और PM10 जैसे महीन कण न केवल फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि गले में खराश, सूखापन, खांसी और जलन जैसी समस्याएं भी बढ़ा सकते हैं। कई बार सुबह उठते ही गले में दर्द या कुछ निगलने में परेशानी महसूस होने लगती है। ऐसे में लोग तुरंत राहत पाने के लिए घरेलू उपाय तलाशने लगते हैं। 

अच्छी बात यह है कि कुछ ऐसे ड्रिंक्स हैं, जो गले को आराम पहुंचाने, नमी बनाए रखने और जलन कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं प्रदूषण के कारण होने वाली गले की खराश से राहत पाने के लिए कौन-से 6 ड्रिंक्स फायदेमंद हो सकते हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रदूषण से गले की खराश में राहत देंगे ये ड्रिंक्स - फोटो : AI
प्रदूषण से गले की खराश में राहत देंगे ये ड्रिंक्स

1. शहद वाला गुनगुना पानी

प्रदूषण के कारण गले में खराश और सूखापन महसूस हो रहा है, तो शहद वाला गुनगुना पानी पी सकते हैं। शहद गले को आराम पहुंचाने और खांसी की परेशानी कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर धीरे-धीरे पिएं। ध्यान रखें कि एक साल से कम उम्र के बच्चों को शहद नहीं देना चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 6
प्रदूषण से गले की खराश में राहत देंगे ये ड्रिंक्स - फोटो : Adobe stock
2. अदरक की चाय

अदरक में जिंजरोल जैसे प्राकृतिक कंपाउंड पाए जाते हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अदरक की हल्की गर्म चाय गले की खराश और जलन में आराम पहुंचा सकती है। इसे बनाने के लिए एक कप पानी में अदरक के कुछ टुकड़े डालकर उबालें। इसके बाद छानकर हल्का गुनगुना होने पर पिएं।

 

4 of 6
प्रदूषण से गले की खराश में राहत देंगे ये ड्रिंक्स - फोटो : Adobe stock
3. हल्दी वाला दूध

हल्दी में करक्यूमिन नामक कंपाउंड पाया जाता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। गुनगुने दूध में थोड़ी हल्दी मिलाकर पीने से गले को आराम मिल सकता है। खासकर रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, यह प्रदूषण से होने वाली जलन का इलाज नहीं है।

 
विज्ञापन

5 of 6
प्रदूषण से गले की खराश में राहत देंगे ये ड्रिंक्स - फोटो : freepik.com
4. तुलसी की चाय

तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से घरेलू नुस्खों में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों से बनी हल्की चाय गले को आराम पहुंचाने में मदद कर सकती है। इसके लिए एक कप पानी में 4-5 तुलसी की पत्तियां डालकर कुछ मिनट उबालें। इसके बाद छानकर गुनगुना पिएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रदूषण से गले की खराश में राहत देंगे ये ड्रिंक्स - फोटो : AI
5.  गुनगुना नींबू और शहद वाला पानी

गुनगुना नींबू और शहद वाला पानी गले में सूखापन और खराश महसूस होने पर आराम दे सकता है। नींबू में विटामिन C होता है, जबकि शहद गले को आराम पहुंचाने में मदद कर सकता है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाएं। अगर गले में एसिडिटी या जलन बढ़ती है, तो नींबू का इस्तेमाल न करें।
------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें