प्लास्टिक और कैंसर का खतरा
- फोटो : Pixabay
प्लास्टिक में होते हैं हानिकारक रसायन
वैज्ञानिकों का कहना है कि प्लास्टिक बनाने के लिए लगभग 13,000 प्रकार के रसायनों का उपयोग किया जाता है, इनमें से ज्यादातर को पर्यावरण और सेहत के लिए नुकसानदायक पाया गया है।
इसे बनाने के लिए एंडोक्राइन डिसरप्टिंग केमिकल्स (EDCs) का व्यापक इस्तेमाल हो रहा है, जिसे बांझपन, मोटापा, मधुमेह, प्रोस्टेट या स्तन कैंसर, थायरॉयड जैसी समस्याओं बढ़ते जोखिम से जुड़ा गया है। इसी तरह कुछ प्रकार के प्लास्टिक में बिस्फेनॉल-ए नामक कैमिकल का प्रयोग हो रहा है जो भोजन या पानी के साथ रिस कर हमारे शरीर में पहुंच रहा है जो कैंसर कारक हो सकता है।