फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: वजन से लेकर कैंसर तक के जोखिम को कम कर सकता है यह फल, जरूर करिए सेवन

Tue, 26 Apr 2022 10:31 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सबसे फायदेमंद फल कौन का है? - फोटो : Pixabay
शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अध्ययनों में नियमित रूप से फलों के सेवन की सलाह दी जाती है। मौसमी फलों में मौजूद पोषकता और विटामिन्स, इसे सेहत के लिए विशेष फायदेमंद बनाते हैं। शोध से पता चलता है कि कुछ फलों में ऐसे यौगिक और विटामिन्स हो सकते हैं जो शरीर को कई तरह के गंभीर रोगों से सुरक्षा देने के साथ आपका बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं कुछ फलों में तो ऐसे यौगिकों के बारे में भी पता चलता है जोकि आर्थराइटिस से लेकर कैंसर तक के जोखिम को कम कर सकते हैं। अनानास ऐसा ही एक फल है जिसका सेवन आपके लिए कई प्रकार से लाभदायक हो सकता है।

अध्ययनों में अनानास खाने से सेहत को होने वाले फायदों का जिक्र मिलता है। यह न सिर्फ अपने स्वाद के लिए, साथ ही स्वास्थ्य लाभ के लिए भी लोगों का पसंदीदा फल रहा है। नेशनल सेंटर फॉर कॉम्प्लिमेंटरी एंड इंटीग्रेटिव हेल्थ (NCCIH) के अनुसार, अनानास विटामिन बी और सी, फाइबर, और मैंगनीज जैसे खनिजों का अच्छा स्रोत है। इसके सेवन को कई गंभीर रोगों के लक्षणों से राहत में काफी फायदेमंद पाया गया है। आइए अनानास खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनानास खाने से फायदे - फोटो : pixabay
इम्युनिटी के लिए बेहतर है अनानास

अध्ययनों से पता चलता है कि अनानास में विटामिन-सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। विटामिन-सी, प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने वाले पोषक तत्वों में से एक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित रूप से आहार में विटामिन-सी को शामिल करने की सलाह देते हैं।

एक कप अनानास में 78.9 मिलीग्राम विटामिन सी होता है, जो आपकी इस विटामिन की दैनिक आवश्यकताओं की आसानी से पूर्ति कर सकता है। इम्युनिटी को बेहतर बनाने के लिए अनानास को आहार में शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock
वजन कम करने में सहायक

अनानास को आहार में शामिल करना, वजन को नियंत्रित बनाए रखने में काफी मददगार हो सकता है। जिन लोगों का वजन अधिक है और वह वजन कम करने के प्रयास में लगे हुए हैं, ऐसे लोगों के लिए अनानास का सेवन करना बेहतर विकल्प हो सकता है।

अप्रैल 2018 में खाद्य विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी में प्रकाशित एक पशु अध्ययन में पाया गया कि अनानास का रस शरीर में वसा को इकट्ठा होने से रोकता है, ऐसे में यह वजन को नियंत्रित बनाए रखने में सहायक है। परिणाम की पुष्टि के लिए मनुष्यों में और अधिक अध्ययन की आवश्यकता है।

4 of 5
अनानास कई तरह से फायदेमंद - फोटो : Pixabay
कैंसर से हो सकता है बचाव

शोध बताते हैं कि अनानास का सेवन आपको कैंसर जैसे गंभीर और जानलेवा बीमारियों के जोखिम से बचाने में सहायक हो सकता है। अनानास में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट्स भी मौजूद होते हैं जो शरीर को फ्री-रेडिकल्स से होने वाली क्षति से बचाने में मदद करते हैं। फ्री-रेडिकल्स कैंसर कोशिकाओं को बढ़ावा दे सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि अनानास में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है जो पेट के कैंसर के जोखिम को कम करने में आपके लिए काफी सहायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गठिया में अनानास खाने के लाभ - फोटो : iStock
गठिया और सूजन को कम करने में मददगार

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि अनानास में ब्रोमेलैन नामक यौगिक पाया जाता है, जिसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। ऐसे में अनानास का सेवन शरीर और जोड़ों के सूजन को कम करने में काफी मददगार हो सकता है। जिन लोगों को आर्थराइटिस की समस्या होती है उन्हें अनानास का जूस पीने से लाभ मिल सकता है।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें