फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवासीर के मरीजों को नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, बढ़ सकती है समस्याएंं

Sun, 28 Mar 2021 03:08 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आप आसानी से बवासीर की समस्याओं को कम कर सकते हैं - फोटो : Pixabay

बवासीर सामान्य मगर पीड़ादायी बीमारी है। यह बीमारी पूरी तरह से खान-पान पर निर्भर करती है। जितना मसालेदार भोजन आप लेंगे उतनी समस्या आपकी बढ़ जाएगी। बवासीर की समस्या में यदि किसी को कब्ज है तब तो जीवन और भी मुश्किल हो जाता है। बहुत जरूरी है कि बवासीर के मरीज फाइबर युक्त भोजन लें ताकि उनका पाचनतंत्र अच्छा रहे। यदि खाने-पीने का ढंग सही है तो आप आसानी से बवासीर की समस्याओं को कम कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स से डॉ हेमंत लुब्बे, जनरल फिजिशियन, रामपीठ हॉस्पिटल से जानिए कि बवासीर में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।  

विज्ञापन

2 of 5
, इस समस्या में बहुत नुकसान पहुंचाती हैं - फोटो : Social media

दालें 
वे दालें, जिनसे प्रोटीन मिलता है, बवासीर में उनका सेवन नहीं करना चाहिए। विशेषकर मसूर और अरहर की दाल, इस समस्या में बहुत नुकसान पहुंचाती हैं इसलिए इनसे दूरी बनाकर रखें। ज्यादा प्रोटीन को पचाना मुश्किल होता है और इससे बवासीर के मरीजों को कब्ज भी हो जाती है। इनके सेवन से गुदा में सूजन भी बढ़ने लगती है जो कि बवासीर के मरीज के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। 

विज्ञापन

3 of 5
पानी की कमी होने पर कब्ज होना बहुत सामान्य बात है। - फोटो : social media

धूमपान और शराब
बवासीर में धूमपान और शराब दुश्मन की तरह हैं। अधिक शराब पीने से शरीर में पानी की कमी होती है और पानी की कमी होने पर कब्ज होना बहुत सामान्य बात है। कब्ज होने पर बवासीर के मरीजों को मल त्यागने में बहुत समस्या होती है। साथ ही धूमपान पाचनतंत्र को नुकसान पहुंचाता है। बवासीर के वे रोगी, जो धूमपान करते हैं, उन्हें गुदे में से रक्तस्त्राव की समस्या भी होने लगती है। 

4 of 5
इन चीजों से कब्ज होती है - फोटो : Pixabay

बेकरी उत्पाद
ब्रेड, पाव, समोसा आदि बेकरी उत्पाद रिफाइंड तेल से बने हुए होते हैं जो कि बवासीर के मरीजों के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है क्योंकि इन चीजों से कब्ज होती है और कब्ज होने पर बवासीर के मरीज के लिए तरह-तरह की समस्याएं होना तय बात है इसलिए बवासीर के मरीजों के लिए बहुत आवश्यक है कि वे उन सभी चीजों का सेवन न करें जिससे कब्ज होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बवासीर दिन-ब-दिन बदतर न होता जाए - फोटो : social media

चाय-कॉफी
ज्यादा चाय- कॉफी पीने से भी शरीर में पानी की कमी होती है। साथ ही आंतों में भी सूजन पहुंचती हैं। आंतों में सूजन आने पर बवासीर के मरीजों को मल में रक्त आना और दर्द आदि की समस्या होने लगती है इसलिए चाय-कॉफी, चॉकलेट आदि से परहेज करना बहुत जरूरी है ताकि बवासीर दिन-ब-दिन बदतर न होता जाए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें