घर में फंक्शन हो या फिर कोई बड़ा त्यौहार, पीरियड्स आ जाएं तो मूड ऑफ होना लाजिमी है। ऐसे में कई बार पीरियड्स डिले करने वाली पिल्स लेने की सलाह दी जाती है। ये दवाएं कितनी असरदार है और इनके कितने साइड इफेक्ट हैं, ये जानना बेहद जरुरी है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : getty images
डॉक्टरों के हिसाब से एकाध बार इस दवा का इस्तेमाल खतरनाक नहीं है लेकिन इसकी आदत बना लेना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : getty images
यह पूरे शरीर की हार्मोनल साइकिल को प्रभावित करता है इसलिए जरूरी हो तभी इन दवाओं का सेवन करें और जितना जल्दी हो प्राकृतिक तरीके से पीरियड्स को आने दें। ध्यान रखें कि देर से आने वाले पीरियड्स की वजह से दर्द भी ज्यादा होता है।
4 of 5
- फोटो : getty images
पीरियड टालने के लिए जिन दवाओं का प्रयोग होता है वो पूरी तरह से सेफ नही हैं। इन दवाओं में प्रोजेस्टरोन होता है।
इनका साइड इफेक्ट भी वही है जो प्रोजेस्टरोन के अधिक स्तर की वजह से होता है। हार्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं, पिम्पल और मूड स्विंग जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।