गर्भावस्था में पैरासिटामोल के अधिक इस्तेमाल से बचें
- फोटो : Freepik.com
पैरासिटामोल के बार-बार सेवन से होने वाली दिक्कतें
अमेरिका स्थित इकान स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने कई अन्य संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ मिलकर पहले के प्रकाशित करीब 46 अध्ययनों का विश्लेषण किया, जिनमें विभिन्न देशों के एक लाख से अधिक प्रतिभागियों को शामिल किया गया था। प्रतिभागियों पर एसिटामिनोफेन के प्रभावों की जांच की गई।
इकान स्कूल ऑफ मेडिसिन में पर्यावरण चिकित्सा और जलवायु विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डिडियर प्राडा कहते हैं, शोध में प्रसवपूर्व एसिटामिनोफेन के अधिक संपर्क और बच्चों में ऑटिज्म-एडीएचडी के बढ़ते जोखिमों के बीच संबंध पाया गया है।
ऑटिज्म और एडीएचडी क्या है?
- ऑटिज्म ऐसी स्थिति है, जिससे प्रभावित बच्चों में बातचीत करने, सीखने और चीजों को समझने की क्षमता कम होती है।
- वहीं एडीएचडी यानी अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर एक प्रकार का न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर है। इसके कारण लोगों को ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई, अति सक्रियता और आवेगशीलता (इंपल्सिवनेश) की दिक्कत हो सकती है।