निमेसुलाइड दवा और इसके साइड-इफेक्ट्स
- फोटो : Adobe Stock
निमेसुलाइड दवा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
भारत सरकार ने साल 2025 के आखिरी हफ्ते में तुरंत प्रभाव से
100एमजी या इससे ज्यादा डोज वाले निमेसुलाइड दवा के सभी ओरल फॉर्मूलेशन के उत्पादन, बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन पर रोक लगा दी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक गजट नोटिफिकेशन में कहा कि यह कदम ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड से सलाह के बाद उठाया गया है और इसे ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 26A के तहत बैन किया गया है।
इसमें कहा गया है कि निमेसुलाइड वाले सभी ओरल फॉर्मूलेशन का इस्तेमाल इंसानों के लिए खतरनाक हो सकता है। दवा के सुरक्षित विकल्प बाजार में उपलब्ध हैं। निमेसुलाइड एक नॉनस्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवा है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर तेज दर्द के इलाज में किया जाता है।
-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।