खान-पान में गड़बड़ी के कारण पेट में दर्द और असहजता की समस्या होना काफी सामान्य है। भारी या मसालेदार खाना खा लेने से अक्सर पेट में दर्द, गैस, पेट फूलने या उलझन जैसी समस्या हो सकती है। पर अगर आपके पेट में अक्सर दर्द बना रहता है, कभी-कभी ये दर्द बहुत बढ़ जाता है तो इसे गैस-अपच समझने की भूल न करें।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पेट के अलग-अलग हिस्से में होने वाले दर्द के पीछे अलग-अलग कारण हो सकते हैं। अगर आपके पेट के दाहिने हिस्से में अक्सर दर्द बना रहता है तो सावधान हो जाइए कई बार ये ऐसी समस्याओं का संकेत हो सकता है, जिसमें आपको अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ सकता है।
पेट के दाईं तरफ दर्द होने पर ज्यादातर लोग इसे गैस, अपच या ज्यादा खाना खाने से जोड़कर देखते हैं। पर कई बार इसकी वजह गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।
आइए जान लेते हैं कि इसके क्या-क्या कारण हो सकते हैं?