सांस की समस्या
- फोटो : Adobe Stock
बेचैनी और भ्रम की समस्या
ऑक्सीजन की कमी होने पर शरीर इसकी भरपाई करने के लिए दिल की धड़कन और सांस लेने की गति बढ़ा देता है। इसलिए आपको धड़कनों में तेजी, बेचैनी या घबराहट जैसा महसूस हो सकता है। अगर इसके साथ सांस फूलने, सीने में दर्द या कमजोरी भी हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
इसके अलावा ऑक्सीजन की कमी होने पर मस्तिष्क से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने पर चक्कर आने, ध्यान लगाने में परेशानी, भ्रम, असामान्य व्यवहार या अत्यधिक कमजोरी हो सकती है।
ऑक्सीजन कम होने की वजह क्या हो सकती है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो ऑक्सीजन लेवल कम होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर निमोनिया, अस्थमा, सीओपीडी, फेफड़ों में संक्रमण वाले लोगों में लो ऑक्सीजन की दिक्कत रहती है। इसके अलावा हृदय की कुछ बीमारियां, सांस लेने में रुकावट, फेफड़ों में रक्त का थक्का बनने और अधिक ऊंचाई पर जाने से भी ऑक्सीजन स्तर को प्रभावित हो सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपको शरीर में असामान्य बदलाव दिख रहा है या फिर बताए गए लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।