फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों होता है कान में दर्द? जानें कैसे करना चाहिए बचाव

Sat, 17 Aug 2019 04:11 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शरीर के बेहद नाजुक अंगों में शामिल कान को लेकर किसी तरह की लापरवाही करना ठीक नहीं है। अगर कभी आपके कान में दर्द होता है तो आप उस दर्द को ठीक करने के लिए हर बार की तरह ही घरेलू नुस्खों को आजमाने लगते है। लेकिन क्या आप जानते हैं शरीर के इस बहुत नाजुक हिस्से को लेकर लापरवाही करने से बहरेपन का खतरा हो सकता है। इसलिए अगर कभी आपके कान में इन कारणों से दर्द हो तो तुरंत ही डाक्टर से संपर्क करना चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : pixa
सर्दी-जुकाम के कारण
कभी-कभी तो बहुत ज्यादा सर्दी-जुकाम होने के कारण कान में दर्द होने लगता है। ये दर्द बहुत तेज होता है लेकिन जुकाम के ठीक होने के साथ ही सही हो जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : pixa
कान में मैल जमा होना
कान में वैक्स बनना आम बात है। लेकिन जब यह वैक्स ज्यादा समय तक कान में जमा होकर सख्त हो जाता है तो इससे कैनाल ब्लॉक हो जाता है। जिसकी वजह से कान में दर्द होता है और कम सुनाई देने लगता है।
 

4 of 7
- फोटो : pixa
ईयर बैरोट्रॉमा 
बहुत बार हवाई जहाज में उड़ान के कारण या फिर स्कूबा डाइविंग, स्काई डाइविंग जैसी गतिविधियों के कारण कान के भीतर हवा के बुलबुले संतुलन बनाने के लिए हलचल करते हैं। जिसके कारण कान में दर्द होने लगता है। बैरोट्रॉमा की वजह से गले में सूजन, एलर्जी से नाक बंद होना, श्वसन संक्रमण हो जाता है।
 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : pixa
ऑटोमीकोसिस 
बारिश के मौसम में कान में संक्रमण हो जाता है जिसका कारण फंगल इंफेक्शन होता है। यह परेशानी मरीज में सीधे कूलर के सामने सोने की वजह हो सकती है। इसकी वजह से कान में तेज दर्द और खुजली होती है।
 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : pixa
कान का पर्दा अगर चोटिल हो जाए
कान के भीतरी ट्यूब बेहद संवेदनशील होती है। थोड़ा सा भी तेज दबाव पड़ने पर यह चोटिल हो जाता है। जिससे कान में दर्द होने लगता है और उसमें से पस निकलने लगता है। अगर यह समस्या बहुत ज्यादा समय तक रह जाती है तो कान के आसपास की हड्डियां गलने लगती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : pixa
कैसे बचें कान की तकलीफों से
कान को बार-बार धोने से बचें। इसके साथ ही कान में पिन, तिल्ली, चाबी आदि को कान में डालें। 
तैराकी के समय कान में पानी न जाने दें। कान में अगर दर्द की शिकायत हो तो तैराकी नहीं करनी चाहिए।
कान के वैक्स की सफाई समय-समय पर करते रहना चाहिए। कान में जरा सा भी दर्द हो तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करने में ही भलाई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें