गठिया का खतरा और बचाव
- फोटो : istock
ऑस्टियोआर्थराइटिस की बढ़ती समस्या
ऑस्टियोआर्थराइटिस तब होता है जब हड्डियों के सिरों को सहारा देने वाली सुरक्षात्मक कार्टिलेज खराब होने लग जाती है। ऑस्टियोआर्थराइटिस वैसे तो शरीर के किसी भी जोड़ को नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन यह विकार सबसे ज्यादा हाथों, घुटनों, कूल्हों और रीढ़ के जोड़ों को प्रभावित करता है। उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों में ये दिक्कत होना आम है हालांकि शारीरिक निष्क्रियता, ज्यादा बैठे रहने की आदत जैसी स्थितियों के कारण युवा भी इसके शिकार हो रहे हैं।
ऑस्टियोआर्थराइटिस के लक्षणों को आमतौर पर नियंत्रित किया जा सकता है, पर जोड़ों को होने वाले नुकसान को ठीक नहीं किया जा सकता है। गठिया की इस समस्या से बचाव के लिए विशेषज्ञों ने तीन जरूरी उपाय बताए हैं।