फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाकर मोटापा दूर कर देगा जैतून का तेल, शूगर और जोड़ों के दर्द सहित इन बीमारियों में फायदेमंद

Sun, 19 Jan 2020 06:05 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह कई औषधीय गुणों से भरपूर है, इसलिए वर्षों से इसका उपयोग किया जा रहा है। एक वक्त था जब जैतून का तेल सिर्फ खाना बनाने के काम आता था, लेकिन इसके फायदे पता चलने के बाद लोग इसे स्किन केयर, बालों के लिए और अन्य कई चीजों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। आज हम आपको जैतून के तेल के फायदों के बारे में बताएंगे...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कब्ज में
जैतून का तेल विटामिन-ई व के, आयरन, ओमेगा-3 व 6 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसकी मदद से न सिर्फ स्वास्थ में सुधार आता है, बल्कि पाचन तंत्र भी ठीक होता है और कब्ज की समस्या भी दूर होती है। यह तेल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट और पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका गाढ़ापन टेक्सचर पाचन तंत्र की क्रिया को बढ़ाता है। जैतून के तेल के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या में आराम मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कैंसर में
जैतून के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा भी काफी होती है। इसमें विटामिन ए, डी, ई, के और बी-कैरोटिन की मात्रा अधिक होती है। इससे कैंसर से लड़ने में आसानी होती है साथ ही यह मानसिक विकार दूर कर आपको जवां बनाए रखने में भी मदद करता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डायबिटीज में
जैतून के तेल में संतृप्त वसा लगभग ना के बराबर होता है। एक शोध के अनुसार जैतून का तेल टाइप-2 डायबिटीज के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप मधुमेह से परेशान हैं, तो आप अपनी डाइट में ऑलिव ऑयल को शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जोड़ों के दर्द में
जैतून का तेल ड्डियों के लिए एक सुरक्षा चक्र की तरह काम करता है और इसके नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। आप इसमें पका हुआ आहार खा सकते हैं, लेकिन अधिक फायदे के लिए आप जैतून के तेल को सलाद पर टॉपिंग के रूप में इस्तेमाल करें और उसका सेवन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें