बुजुर्गों के साथ समय बिताएं
- फोटो : istock
-यदि घर के बुजुर्ग अकेले रहते हैं, बच्चे घर से दूर हैं तो समय समय पर बुजुर्गों के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने का प्रयास करें। दूरियां ज्यादा हों तो ऑनलाइन भी मीटिंग्स की जा सकती हैं। लक्ष्य यह होना चाहिए कि बुज़ुर्गों को अपना होना व्यर्थ न लगे।
-डिप्रेशन का इलाज समय पर शुरू किया जाए तो काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं लेकिन इसके लिए परिवार या मित्रों-शुभचिंतकों का साथ चमत्कारी असर भी डाल सकता है, यह बात ध्यान में रखें।
-डिप्रेशन का इलाज लेते समय पहले से चल रही सभी दवाइयों की जानकारी डॉक्टर को अवश्य दें। इससे उन्हें दवाइयों के कॉम्बिनेशन तय करने में मदद मिलेगी क्योंकि कुछ अन्य दवाएं, डिप्रेशन की दवाओं के साथ मिलकर विभिन्न साइड इफेक्ट्स पैदा कर सकती हैं।
-दवाइयों के साथ, फिजिकल एक्टिविटी का भी ध्यान रखें और रोज योगा, ध्यान, पैदल चलने जैसी गतिविधियों को जरूर अपनाएं।
-----------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।