क्या मोटा इंसान हमेशा ज्यादा खाता है? क्या जिम ही एकमात्र रास्ता है वजन घटाने का? इस तरह के सवाल सभी लोगों को परेशान करते रहते हैं। इन सवालों के जवाब अक्सर आप सोशल मीडिया, दोस्त-रिश्तेदार या इंटरनेट से ढूंढने की कोशिश करते हैं, लेकिन क्या वे सही होते हैं?
मोटापा आप के समय की एक गंभीर समस्या है। ये केवल शरीर का आकार ही नहीं, बल्कि सेहत से जुड़ा एक जटिल विषय है, जिसे लेकर समाज में कई गलतफहमियां भी हैं। अध्ययन कहते हैं, मोटापा के पीछे सिर्फ खानपान ही नहीं, बल्कि आनुवांशिकता, नींद, तनाव और हार्मोन्स की भी भूमिका होती है।
मोटापा शरीर में कई और गंभीर रोगों का खतरा बढ़ा देती है। इसे कम करने के लिए लोग तरह-तरह के प्रयास करते रहते हैं। भोजन में कटौती से लेकर अत्यधिक व्यायाम तक, मोटापा कम करने के लिए हम क्या-क्या उपाय नहीं करते हैं?
अगर हम सभी जीवनशैली और आहार में सुधार कर लें तो मोटापे की समस्या से बचाव किया जा सकता है। आइए इससे जुड़ी कुछ अफवाहों के बारे में जानते हैं, जिन्हें अक्सर लोग सच मानते हैं।