knee injury
शरीर को आयरन , विटामिन , कैल्शियम आदि की जरूरत होती है। जो सही खानपान से ही मिलते हैं। आज के दौर में महिलाओं में कैल्शियम, आयरन की कमी आम बात हो गई है। जिससे अकसर पैरों में ऐंठन, शरीर में दर्द, खून की कमी जैसी समस्याएं देखी जा सकती हैं। वहीं, विटामिन डी और बी की कमी का शिकार महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे हड्डियों की समस्या, कम उम्र में बाल झड़ना, बालों का सफेद होना आदि परेशानियां देखी जा सकती हैं।