फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने की जबरदस्त खोज, अब सिर्फ लाइट दिखाने भर से हो जाएगी खुजली छूमंतर

Wed, 16 Jan 2019 05:51 PM IST
मोना नारंग ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
itching
अगर आप खुजली से अक्सर परेशान रहते हैं, तो आपके लिए यह अच्छी खबर है। अभी तक आप तरह-तरह के लोशन और क्रीम का इस्तेमाल करते आए हैं, लेकिन अब इसका इलाज एक खास तरह की लाइट से संभव हो सकेगा। रोम स्थित यूरोपियन आण्विक जीव विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों ने खुजली के उपचार का एक नायाब एवं प्रभावी तरीका ढूंढ निकाला है।
विज्ञापन

2 of 5
itching
शरीर में खुजली होने पर अब कोई क्रीम या जैल लगाने की जरूरत नहीं होगी। वैज्ञानिकों का दावा है कि खुजली वाले हिस्से पर एक खास तरह की लाइट दिखाने से खुजली छूमंतर हो जाएगी। वैज्ञानिकों द्वारा उपचार की इस नई तरकीब का चूहों पर सफल परीक्षण किया जा चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
itching
चूहों पर हुए प्रयोग में पाया गया कि इस उपचार के बाद खुजली में कमी देखी गई और चूहों ने खुजली वाले हिस्से को कम खरोंचा। गंभीर चर्म रोग में खुजली से राहत अस्थाई तौर पर ही मिलती है। यह नया तरीका उपचार को आसान बनाएगा।

4 of 5
w
शोधकर्ताओं ने नए इलाज की उम्मीद में खुजली के वास्तविक कारणों पर फोकस किया, जिसके बाद यह तरकीब सामने आई। शोधकर्ताओं ने एक केमिकल तैयार किया। यह केमिकल रोशनी के प्रति संवेदनशील है और खुजली-प्रभावित कोशिकाओं को त्वचा की सतह पर बांध देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुजाहट
शोधकर्ताओं की टीम ने इस केमिकल को चूहों की त्वचा में इंजेक्ट किया। इसके बाद केमिकल लगी हुई त्वचा पर जैसे ही इंफ्रारेड लाइट डाली गई, खुजली वाली कोशिकाएं निष्प्रभावी हो गईं। इस शोध के सकारात्मक प्रभाव अन्य जानवरों पर भी देखे गए।
box- वैज्ञानिकों का दावा है कि खुजली वाले हिस्से पर एक खास तरह की लाइट दिखाने से खुजली छूमंतर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें