जींस या ट्राउजर्स के साथ ज्यादातर पुरुष बेल्ट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि इसका इस्तेमाल सिर्फ जींस के लूज होने पर किया जाता है, बल्कि फैशन के दौर में लोग इसे स्टाइल के लिए भी कैरी करते हैं। कई लोगों को इसे टाइट बांधने की आदत होती है, लेकिन शायद वह यह नहीं जानते कि इससे उनके शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है।
हमारे शरीर पर टाइट बेल्ट बांधने का बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है और यह आदत पुरुषों के लिए एक बड़ी मुसीबत की वजह भी बन सकती है। अगर आप भी हर दिन टाइट बेल्ट बांधते हैं तो आज से अपनी इस आदत को सुधार लें, क्योंकि इससे सिर्फ पेट संबंधित परेशानियां ही नहीं बल्कि गले का कैंसर होने तक के चांसेज होते हैं। आइए जानते हैं बेल्ट बांधने से पुरुषों को होने वाले नुकसानों के बारे में।