apple
- फोटो : अमर उजाला
शोधों में इस बात का पता चला है कि सेब के जूस से अल्जाइमर की रोकथाम होती है। सेब का जूस दिमाग के स्वास्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। सेब खाने से पैनक्रियाज के कैंसर का खतरा कम होता है। अमेरिका के कैंसर रिसर्च के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, सेब खाने से अग्नाशय के कैंसर का खतरा 23 फीसदी तक कम होता है। इसी तरह से सेब खाने से ट्यूमर का खतरा भी कम होता है।