फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए अब गुरुग्राम कोर्ट में मिलेगा सैनेटरी नैपकिन

विज्ञापन
1 of 6
nine movement
उत्कृष्ट लेकिन अल्पमूल्य की सैनिटरी नैपकिन बनाने वाले ब्रांड नाइन सैनिटरी पैड्स ने गुरुग्राम जिला न्यायालय में तीन सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाने की अपनी नई पहल द्वारा लोगों के दिलों को जीत लिया है। ऐसा उन्होने मासिक धर्म के बारे में रूढिवादी प्रथाओं को तोड़ते हुए मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए चल रहे नाइन मूवमेंट के तहत किया। पीरियड्स और उससे जुड़ी रूढिवादी सोच की वजह से महिलाओं को हर महीने होने वाली शारीरिक परेशानियों को समझने और उनसे सहानुभूति व्यक्त करने के लिए नाइन, गुरूग्राम जिला न्यायालय की कई महिला वकीलों और न्यायाधीशों के पास पहुंचा । 
विज्ञापन

2 of 6
गुरुग्राम जिला न्यायलय के कई महिला और पुरूष वकीलों ने इस प्रगतिशील कदम का स्वागत किया है, साथ ही महिला कार्यबल के लिए इसे क्रांतिकारी कदम बताया है। इसके कार्यरत होने के आरम्भकाल में नाइन सैनिटरी नैपकिन्स की टीम बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मिहिर सिंह यादव व बार एसोसिएशन के सचिव कमलजीत के अलावा एडवोकेट विनोद बडगूजर, एडवोकेट कविता चौहान, एडवोकेट बिन्दु भार्गव, एडवोकेट रीना झा और एडवोकेट अरूना आदि लोगों से मिली । गुरूग्राम जिला न्यायालय के वकीलों व जजों ने पहल की प्रशंसा की और ऐसी वेंडिंग मशीनों की अधिक स्थापना को प्रोत्साहित किया । सस्ती कीमत पर सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध न होने या सैनिटरी नैपकिन की दुर्गमता के कारण अक्सर ही महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी खतरों का सामना करना पड़ता है ।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : nine
विकास पर टिप्पणी करते हुए एडवोकेट रीना झा ने कहा कि वकील देर तक लगातार काम करते रहते हैं, जिसमें महिला वकील भी शामिल हैं । इस तरीके के प्रयास हमें यह दिखाते हैं कि प्राधिकारी हमारे साथ सहानुभूति रखते हैं और पीरियड्स जैसे महत्वपूर्ण मुद्दो को सामने लाने में डरते नहीं हैं । सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगने से महिलाओं को इन चीजों की चिंता नहीं करनी होगी जिससे वो अपने काम पर और ध्यान दे पाएंगी, जिसकी वजह से महिलाओं की कार्यकुशलता भी बढ़ेगी । एडवोकेट विनोद बडगूजर ने आगे कहा, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने का निर्णय महिला कर्मचारियों वाली अन्य सरकारी संस्थाओं के लिए एक मिसाल कायम करता है ।

4 of 6
हम आशा करते हैं कि अन्य संस्थाएं इसका अनुसरण करेंगी और अपने कार्यालय में महिला कर्मचारियों के समर्थन के लिए ऐसा ही एक कदम उठाएंगी । नाइन सैनिटरी नैपकिन्स के गुरुग्राम जिला न्यायालय की पहल के बारे में बोलते हुए नाइन सैनिटरी नैपकिन और नाइन मूवमेंट के संस्थापक अमर तुलस्यान ने कहा, नाइन फाउंडेशन, न्यायालय के अधिकारियों के समर्थन और अनुमति मिलने से प्रसन्न व अनुदित है। यह गुरुग्राम न्यायालय की हजारों महिलाओं की सेवा करेगा । हमारा मानना है कि स्वच्छता उत्पादों की उपलब्धता सभी वकीलों और कर्मचारियों तक पहुँचाना बहुत ही आवश्यक है और अभी यह केवल आरम्भ है, हम अपने विचारों को फैलाने के लिए ज्यादा से ज्यादा न्यायालयों और व्यावसायिक क्षेत्रों तक पहुँचना चाहते हैं ।
विज्ञापन

5 of 6
नाइन सैनिटरी नैपकिन के बारे में
नाइन सैनिटरी नैपकिन एक उत्कृष्ट लेकिन अल्पमूल्य की सैनिटरी नैपकिन ब्रांड है जो कि शुद्द प्लस हाईजीन प्रोडक्ट्स द्वारा आरम्भ किया गया था, जिसका मुख्यालय गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में स्थित है । कम्पनी ने गोरखपुर में ही नवीनतम मशीनरी और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का प्रयोग करते हुए एक सैनिटरी नैपकिन निर्माण यूनिट की स्थापना की । वैश्विक मानकों से समानता रखने के लिए, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के विशेषज्ञों, जिनके पास स्वच्छता और स्वच्छता उत्पादों के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है, की सहायता से दो वर्ष से भी ज्यादा समय तक व्यापक शोध करके नाइन सैनिटरी नैपकिन को डिजाइन किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : nine
नाइन मूवमेंट के बारे में
नाइन मूवमेंट एक महात्वाकांक्षी पंचवर्षीय योजना है जिसका उद्देश्य सभी लिंग व आयु के लोगों को समाहित करते हुए मासिक धर्म से जुड़े हुए रूढ़िवादी विचारों को हटाना और आगे बढ़कर एक साथ मासिक धर्म की स्वच्छताओं के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना है । लोगों के विचारों को बदलने हेतु सामुहिक प्रयास की जरूरत को समझते हुए, नाइन मूवमेंट भारत के बहु क्षेत्रीय समूहों जैसे सरकारी क्षेत्र, कार्पोरेट क्षेत्र, और एनजीओ को अपने साथ लाना चाहता है । जिसका उद्देश्य न केवल चर्चा करना बल्कि मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के लिए सकारात्मक कार्रवाई को प्रोत्साहित करना है । अपने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए नाइन मूवमेंट के परिवर्तन का सिद्धांत एक त्रिस्तरीय दृष्टिकोण को अपनाता है।
( Advertorial desk )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें