फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Party: पार्टी के जश्न में कहीं हो न जाए हैंगओवर, इन उपायों से पा सकते हैं जल्द आराम

Sun, 31 Dec 2023 08:05 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
New year 2024 - फोटो : amarujala
नए साल का वीकेंड आ गया है, यह दोस्तों और प्रियजनों के साथ खुशी और जश्न मनाने का समय है। हालांकि देशभर में बढ़ते कोरोना के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को बचाव के उपायों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। नए साल की पार्टियों में लोगों की भीड़ इकट्ठा होती है, जहां से संक्रमण के प्रसार का खतरा हो सकता है, ऐसे में जश्न के दौरान सावधानियों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक हो जाता है।

वहीं दूसरी तरफ उत्सव के माहौल में अक्सर लोग शराब का सेवन कर लेते हैं, जिससे अगले दिन हैंगओवर की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शराब हमारी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है, इससे बिल्कुल दूरी बनाकर रखनी चाहिए, न्यू ईयर रेजोल्यूशन में शराब छोड़ने का भी खुद से वादा करें।

फिर भी अगर आप शराब पीते हैं और इससे हैंगओवर हो जाता है तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। कुछ लोगों में शराब के अधिक सेवन के कारण कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं, इसलिए पार्टियों के दौरान सेहत के ख्याल रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 5
हैंगओवर की समस्या - फोटो : iStock
हैंगओवर और इसके कारण होने वाली दिक्कतें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं,  यदि आप बहुत अधिक मादक पेय का सेवन कर लेते हैं तो इसके कारण हैंगओवर हो सकता है, जिसमें थकान, मतली, चक्कर आने या मूड में बदलाव और बेचैनी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बहुत अधिक शराब पीने के कारण अल्कोहल पॉइजनिंग भी होने का खतरा रहता है, जिसमें बोलने में समस्या, मनोदशा और व्यवहार में बदलाव जैसी कई गंभीर दिक्कतों का खतरा रहता है।  

कभी-कभी इसके कारण कोमा भी हो सकता है। अगर आपको भी हैंगओवर हो जाए तो कुछ उपायों की मदद से इसमें लाभ पाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
न होने पाए इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी - फोटो : Pixabay
इलेक्ट्रोलाइट युक्त खाद्य पदार्थ

हैंगओवर की स्थिति में शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने का खतरा रहता है। शरीर में खनिजों के संतुलन को बनाए रखने के लिए इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। केले, संतरे और पत्तेदार सब्जियां पोटेशियम, मैग्नीशियम और सोडियम की पूर्ति करती हैं। नारियल पानी पीने से इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करने में मदद मिल सकती है। ये हैगओवर को दूर करने में मददगार है। 

4 of 5
मितली-उल्टी की समस्या - फोटो : iStock
मतली से राहत के लिए अदरक-नींबू पानी

हैंगओवर के कारण मितली-उल्टी होने का खतरा रहता है। अदरक से मतली से छुटकारा मिल सकता है। चाहे अदरक की चाय हो या कच्ची अदरक, ये प्राकृतिक रूप से पेट को ठीक रखने और मतली को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा नींबू पानी से भी हैंगओवर में लाभ मिल सकता है। ये शरीर को डिटॉक्स करने और लक्षणों से राहत दिलाने में सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शरीर के हाइड्रेशन का रखें ध्यान - फोटो : istock
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पिएं पानी

हैंगओवर की स्थिति में डिहाइड्रेशन का खतरा सबसे अधिक होता है। अल्कोहल एक मूत्रवर्धक है, जो डिहाइड्रेशन का कारण बनता है, इसके कारण सिर में तेज दर्द भी हो सकता है। शरीर में तरल पदार्थों की कमी को दूर करने के लिए खूब पानी, हर्बल टी और इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय पदार्थ पिएं। ये लक्षणों को ठीक करने में मदद करती है।

इन उपायों से भी अगर लक्षणों में आराम नहीं मिलता है तो बिना देर किए नजदीकी डॉक्टर के पास जाएं, ये गंभीर स्थितियों से बचाव के लिए जरूरी है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें