कोरोना से बचाव बेहद जरूरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
कैसे रहें इन नए वैरिएंट्स से सुरक्षित?
लखनऊ में कोरोना के मामलों पर विशेष नजर रखने वाले डॉ अफजल अंसारी कहते हैं, फिलहाल इन वैरिएंट्स की प्रकृति को जानने के लिए विस्तृत अध्ययन की आवश्यकता है। इन सब के बीच देश में दूसरी लहर के बाद फिर से व्यवसाय और स्कूल खोल दिए गए हैं, लोगों में कोरोना का डर एक बार फिर से कम देखा जा रहा है। यह लापरवाही गंभीर साबित हो सकती है। कोरोना से बचाव के लिए सभी लोगों को लगातार मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते रहना आवश्यक है। इन नियमों का पालन तब तक करते रहने की आवश्यकता है जबतक कोरोना के मामले बिल्कुल खत्म नहीं हो जाते। हमें हमेशा ध्यान रखना होगा कि अभी बस कोरोना के मामले कम हुए हैं, संक्रमण का खतरा कम नहीं हुआ है।
--------------------
नोट: यह लेख विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साप्ताहिक महामारी बुलेटिन में साझा की गई जानकारियों और तमाम मीडिया रिपोर्टस के आधार पर तैयार तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।