फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन कारणों से तेजी से फैलता है प्रोस्टेट कैंसर, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से होगा बचाव

Wed, 27 May 2020 08:16 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रोस्टेट कैंसर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media
पुरुषों के शरीर में एक महत्वपूर्ण ग्रंथि होती है- प्रोस्टेट। अखरोट के आकार की यह ग्रंथि वीर्य (seminal fluid) बनाती है और शुक्राणु (sperm) के लिए पोषण जुटाता है। जब प्रोस्टेट ग्रंथि में कैंसर होता है, तो इसका विकास धीमा और सीमित हो सकता है। लेकिन जब यह यह गंभीर रूप से बढ़ सकता है तो नजदीकी अंगों तक फैल सकता है और जानलेवा भी हो सकता है। इसके तेजी से फैलने का कारण जानने के लिए पिछले दिनों एक शोध हुआ, जिसमें शोधकर्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी। इसके लिए शोधकर्ताओं ने 1785 ट्यूमर सैंपल की जांच की। आइए जानते हैं इनके बारे में: 
विज्ञापन

2 of 7
प्रोस्टेट कैंसर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इस शोध के जरिए ब्रिटेन के शोधकर्ता यह पता लगाने में सफल हुए हैं कि आखिर कुछ प्रोस्टेट कैंसर शरीर के विभिन्न हिस्सों में बहुत तेजी से कैसे फैलते हैं, जो अंत में मौत की वजह बनते हैं। ईस्ट एंजिला यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं को प्रोस्टेट कैंसर के तीन नए प्रकारों का भी पता चला है।
विज्ञापन

3 of 7
कैंसर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
शोध टीम के प्रोफेसर कोलिन कूपर के मुताबिक, 1785 ट्यूमर सैंपल की जांच की गई और इस बीमारी को डीईएसएनटी उपकोशिकाएं की बढ़ती संख्या से जोड़ा गया। इससे पता चला कि अगर आपको ट्यूमर है तो इसका मतलब है कि आपमें डीईएसएनटी उपकोशिकाएं ज्यादा हैं और आपको मेटास्टेटिक बीमारी होने की आशंका अधिक है। 

4 of 7
प्रोस्टेट कैंसर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इतना ही नहीं इसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैलने की संभावना होती है। आमतौर पर प्रोस्टेट कैंसर धीरे-धीरे विकसित होता है और एक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में इलाज की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके बावजूद डॉक्टरों ने यह पता लगाने का प्रयास किया कि कौन से ट्यूमर बहुत तेजी से बढ़ते हैं, जिसके चलते इलाज के लिए मजबूर होना पड़ता है। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रोस्टेट कैंसर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
प्रोस्टेट कैंसर से बचाव
  • प्रोस्टेट कैंसर का विशेष कारण पता नहीं होने के कारण इससे बचाव के बारे में बहुत कुछ नहीं कहा जा सकता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि आप एक स्वस्थ जीवन शैली अपना कर और जोखिम कारकों को खत्म करके इसकी संभावना कम कर सकते हैं। अब सवाल है कि आखिर स्वस्थ जीवनशैली क्या है। इसमें खानपान से लेकर व्यायाम तक शामिल होते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
खानपान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
स्वस्थ जीवनशैली
  • छोटे-छोटे अंतराल पर कम-कम भोजन करें
  • खानपान में हरी सब्जी और प्रोटीनयुक्त फूड आइटम जोड़ें
  • प्रतिदिन 1,500 मिलीग्राम कैल्शियम से अधिक के सेवन से बचें
  • पकाया टमाटर, सोया और ग्रीन टी लें
  • वजन नियंत्रित रखने के लिए योग, व्यायाम करें
  • तनाव कम करने के लिए ध्यान, प्राणायाम वगैरह करें
  • पर्याप्त नींद लें, धूम्रपान ना करें
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कैंसर का उपचार
शुरुआती स्टेज में ही इलाज कराना बेहतर
प्रोस्टेट कैंसर की पहचान शुरुआत में ही हो जाए, तो सर्जरी की आवश्यकता नहीं पड़ती है। शुरुआती स्टेज में इसकी पहचान होने के बाद इसका उपचार कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी से हो जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें