फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश में वयस्कों की आधी आबादी है 'वजनदार', जानिए क्या है वजह

Thu, 24 Dec 2020 04:43 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
चीन की एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में वयस्कों की आबादी का आधा यानी 50 करोड़ से ज्यादा लोग ओवरवेट यानी ज्यादा वजन वाले हैं। साल 2002 के बाद से इस आंकड़े में काफी उछाल आया है। तब वहां 29 फीसदी लोग ओवरवेट थे। हालिया दशकों में चीन की तेजी से हुई आर्थिक उन्नति की वजह से लोगों के लाइफस्टाइल, खान-पान और व्यायाम की आदतों में बदलाव आया है। अक्तूबर में चीनी सरकार ने मोटापे से निपटने की योजना के बारे में बताया था। मोटापे की वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है जैसे दिल का बीमारी, स्ट्रोक और डायबिटीज। मोटापे की समस्या इसलिए भी केंद्र में हैं, क्योंकि कोरोना महामारी से संबंधित अध्ययनों में पता चला है कि मोटापे से ग्रसित लोगों में कोविड-19 के गंभीर लक्षण और मौत का खतरा ज्यादा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बुधवार को नेशनल हेल्थ कमीशन की रिपोर्ट में पता चला कि 50 फीसदी से ज्यादा वयस्क लोगों को ओवरवेट की श्रेणी में रखा गया है, जिसमें से 16.4 फीसदी लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट में इसका कारण बताया गया है कि लोगों ने शारीरिक गतिविधियां कम कर दी हैं। एक-चौथाई से भी कम लोग हफ्ते में सिर्फ एक दिन व्यायाम करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बढ़ते मोटापे का एक कारण मांसाहारी भोजन का ज्यादा खाना और फलों का कम खाना भी है। हार्बीन शहर में न्यूट्रिशनिस्ट वांग डेन ने एएफपी न्यूज एजेंसी को बताया कि देश में कई वयस्क अब कम व्यायाम करते हैं, दबाव में रहते हैं और उनके काम करने के घंटे भी सही नहीं हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
चीन ही एकमात्र ऐसा देश नहीं है जहां हाल में मोटापे से ग्रसित लोगों की या ओवरवेट लोगों की संख्या बढ़ी है। इस साल की शुरुआत में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा था कि 1975 के बाद से दुनिया में मोटापे का स्तर तीन गुना बढ़ गया है, जिसमें कम और मध्यम आय वाले देश भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुमान के मुताबिक, साल 2016 में कम से कम 40 फीसदी लोग ओवरवेट थे और 13 फीसदी लोग मोटापे से ग्रसित थे। कतर जैसा छोटा खाड़ी देश भी सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है, जहां 70 फीसद से ज्यादा लोग ओवरवेट हैं या मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें