कोरोना से होने वाले खतरे
- फोटो : Pixabay
कई देशों में BA.4.6 के मामले बढ़े
एक अन्य रिपोर्ट में यूनाइटेड किंगडम हेल्थ सेक्युरिटी एजेंसी (UKHSA) ने कुछ हिस्सों में BA.4.6 नामक नए सब-वैरिएंट के बढ़ने के बारे मे सूचित किया है। यूके और यूएस के कई हिस्सों से इस नए सब-वैरिएंट की पहचान की जा चुकी है। 5 सितंबर तक, BA.4.6 के बढ़ने की दर 36 प्रतिशत के करीब बताई जा रही थी।
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार, BA.4.6 पूरे अमेरिका में हाल के मामलों के 9% से अधिक कोविड-19 मामलों के लिए जिम्मेदार है। फिलहाल इससे संक्रमितों में हल्के लक्षण ही देखे जा रहे हैं। विशेषज्ञों ने सभी से कोरोना के इस नए खतरे को लेकर बचाव करते रहने की अपील की है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।