फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतने साल बाद जड़ से खत्म हो जाएगा मलेरिया, ये दवा बनेगी वरदान

Thu, 20 Sep 2018 09:39 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अब लोगों को मादा मच्छर से होने वाली बीमारी मलेरिया से डरने की जरूरत नहीं है। जल्द ही इस बीमारी का दुनिया से नामोनिशान तक मिट जाएगा।जी हां ये बात सच है। इस बीमारी को खत्म करने के लिए एक नई दवा को अब मंजूरी मिल गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
malaria
मादा मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी मलेरिया को खत्म करने के लिए एक नई दवा को मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद 12 साल मतलब साल 2030 तक मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से लोगों को पूरी तरह निजात मिल पाएगी। दरअसल ये दवा पी. विवाक्स मलेरिया के इलाज में ईजाद की गई है।जिसका नाम ‘क्रिंटफेल’ है। 
विज्ञापन

3 of 5
‘क्रिंटफेल’ (ताफनोक्विन) नामक एक नई दवा को ‘अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ (अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन) की मंजूरी मिल गई है। पी. वैवाक्स मलेरिया के लिए पहला नया उपचार है, जिसे वैश्विक स्तर पर मलेरिया के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

4 of 5
क्रिंटफेल नामक दवा का इस्तेमाल 16 वर्ष व उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए इलाज में संक्रमण को रोकने में सहायक है। यह लीवर में जाकर संक्रमण फैलाने वाले घातक जीवाणुओं को मारता है। पी. वैवाक्स मलेरिया मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों में बड़ी बीमारी का कारण बनता है। सालभर में जून और सितंबर के महीने के बीच में सबसे अधिक मामले आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके बाद मार्च महीने में एक बार फिर इसके संक्रमण का खतरा रहता है। ‘वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन’ (डब्ल्यूएचओ) द्वारा विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2017 के मुताबिक, भारत में 1.31 मिलियन मलेरिया के मामले देखे गए और इनमें 23,909 मौतें हुई हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें