दुनियाभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच इसकी काट ढूंढने के लिए विभिन्न देशों के वैज्ञानिक लगे हुए हैं। इस बीच कई तरह की नई दवाएं भी सामने आई हैं, जबकि पहले से उपलब्ध दवाओं के जरिए भी कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण गंभीर होने की स्थिति में सांस की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है और मौत का खतरा रहता है। वैज्ञानिक इसकी ज्यादा से ज्यादा कोशिश कर रहे हैं कि किन तरीकों से कोरोना वायरस का जोखिम कम किया जा सकता है। यानी किस तरह कोरोना का संक्रमण गंभीर होने से रोका जा सकता है। इस बीच इस्रायल के येरूशलम में हिब्रू विश्वविद्यालय के एक शोधकर्ता ने दावा किया है कि बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाली कोलेस्ट्रॉल रोधी दवा ‘फेनोफाइब्रेट’ कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को काफी हद तक कम करने में कारगर है।