कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच इसकी वैक्सीन को लेकर कई देशों से अच्छी खबरें सामने आ रही है। रूस ने कोरोना की पहली वैक्सीन बना ली है, जबकि भारत, ब्रिटेन, अमेरिका समेत कई देश वैक्सीन बनाने के काफी करीब हैं। दूसरी ओर कोरोना के इलाज में मददगार दवाएं भी लॉन्च हो रही है। पिछले कुछ महीनों में कोरोना के इलाज के लिए डेक्सामेथासोन, फेपिराविर, कोरोविर जैसी कई दवाएं सामने आई हैं, जिनकी बदौलत कोरोना मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। भारत में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर पहले की अपेक्षा बढ़ी है। कोरोना मरीजों के इलाज के लिए गुरुवार को भारतीय फॉर्मा कंपनी जायडस कैडिला ने भारतीय बाजार में रेमडेसिविर दवा लॉन्च की। आइए, जानते हैं इसके बारे में: