कोरोना के मामले
- फोटो : istock
कितने अलग हैं इसके लक्षण?
नए वैरिएंट को लेकर किए गए अध्ययन की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक KP.2 में कोई आश्चर्यजनक लक्षण नहीं देखे गए हैं। ट्रिनिटी हेल्थ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और शोधकर्ता डॉ. टैमी लुंडस्ट्रॉम कहते हैं, नए वैरिएंट के लक्षण भी कोविड के पहले के वैरिएंट्स से मिलते-जुलते हैं। ज्यादातर संक्रमितों में बुखार या ठंड लगने, खांसी, सांस की तकलीफ या सांस लेने में कठिनाई, थकान, मांसपेशियों या शरीर में दर्द, सिरदर्द, स्वाद या गंध की कमी जैसी दिक्कतें देखी जा रही हैं। अधिकतर संक्रमित बिना लक्षणों वाले देखे जा रहे हैं।