महिलाओं में बढ़ते कैंसर के मामले
- फोटो : iStock
ओवेरियन कैंसर का बढ़ रहा है जोखिम
जर्नल क्लीनिकल रिसर्च सेंटर में प्रकाशित इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया, हाई-ग्रेड सीरस ओवेरियन कार्सिनोमा (एचजीएसओसी), ओवेरियन कैंसर का सबसे आम प्रकार है, इस ब्लड टेस्ट की मदद से आसानी से शुरुआती चरणों में ही इसका पता लगाया जा सकेगा।
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, एचजीएसओसी पहले धीरे-धीरे बढ़ता है और इसे अंडाशय तक पहुंचने में साढ़े छह साल तक का समय लग सकता है। एक बार जब यह अंडाशय तक पहुंच जाता है, तो यह और तेजी से फैलता है। इस टेस्ट की मदद से कैंसर कोशिकाओं के अंडाशय में पहुंचने से पहले ही इसका पता लगाया जा सकेगा।