कैंसर वैश्विक स्तर पर मृत्यु के प्रमुख कारकों में से एक है, हर साल तमाम प्रकार के कैंसर के कारण लाखों लोगों की मौत हो जाती है। पुरुषों में प्रोस्टेट और लंग्स के साथ महिलाओं में ब्रेस्ट और सर्वाइल कैंसर के मामले सबसे ज्यादा रिपोर्ट किए जाते रहे हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के मुताबिक कई कारक हैं जो कैंसर के खतरे को बढ़ा रहे हैं।
तम्बाकू और शराब का सेवन, अस्वास्थ्यकर आहार, शारीरिक निष्क्रियता और वायु प्रदूषण इसमें प्रमुख हैं। कुछ दीर्घकालिक संक्रमण भी कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाले हो सकते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कैंसर से बचाव के लिए जरूरी है कि हम सभी लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखने पर विशेष ध्यान देते रहें। कुछ खाद्य पदार्थों में एंटी-कैंसर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, तो क्या डाइट में सुधार करके कैंसर से बचाव किया जा सकता है?