फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखबार में लपेटकर लाते हैं खाना तो हो जाएं सावधान, कैंसर के साथ ही ये बीमारियां भी हो सकती हैं

Fri, 25 Jan 2019 05:58 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
food
अगर आप खाने को अखबार में लपेटते हैं तो सावधान हो जाएं। इससे आप बीमार हो सकते हैं। यह बीमारी जानलेवा भी साबित हो सकती है। दरअसल, अक्सर फुटपाथ पर बिकने वाले खाने को अखबार में लपेटकर दिया जाता है जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। लेकिन हम इस पर गौर नहीं करते हैं और न्यूज पेपर में लपेटकर दिए गए समोसे, पकौड़ी और खाने की दूसरी चीजों का आसानी से खा जाते हैं। अगली स्लाइड में पढ़िए क्यों अखबार में लपेटकर नहीं खाना चाहिए खाना
विज्ञापन

2 of 4
food
कभी भी खाने को अखबार में लपेटकर नहीं खाना चाहिए। खासकर गर्म खाने को हमेशा अखबार पर रखने और लपेटने से बचना चाहिए। ये आपको बीमारी दे सकता है। अखबार में प्रिटिंग स्याही का इस्तेमाल होता है। इससे खाने पर स्याही लग जाती है जो कि शरीर के भीतर जाकर आपको बीमार कर सकती है। अखबार में खाने लपेटने से यह विषैला हो सकता है और इससे पेट खराब हो सकता है। पेट में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
indian food
अखबार में खाना लपेटकर भूलकर भी कभी ऑफिस न लेकर आएं। न ही अखबार में खाना खाए। ऐसा करने से आपके शरीर का विकास भी रुक सकता है। न ही कभी बच्चों को अखबार में गर्म खाने यहां तक रोटी भी न दें, इससे उनका शारीरिक विकास बाधित हो जाता है। अखबार की इंक अगर आपके अंदर चले गई तो इससे मुंह के कैंसर से लेकर पेट के कैंसर तक की बीमारी हो सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
south indian food - फोटो : Social Media
अखबार में रखे खाने को खाने से आंखों की रोशनी जाने का खतरा भी रहता है। इतना ही नहीं इससे पाचन तंत्र को भी नुकसान पहुंचता है। एक्सपर्ट तो यहां तक कहते हैं ऐसा करने से हार्मोनल संतुलन बिगड़ने का भी खतरा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें