हर महीने आने वाली महावारी को भले ही आप बिन बुलाए मेहमान के नाम से पुकारती हो, कई बार खुद को तो कई बार महिलाओं को होने वाले इस मासिक चक्र के लिए भला बुरा भी कहती हो, पर क्या आप जानती हैं ये बिन बुलाया मेहमान हर महीने आपका हेल्थ बुलेटिन जारी करके जाता है।मतलब आपके पीरियड्स आपकी सेहत से जुड़े कई राज हर महीने आपको बताकर जाते हैं।आइए जानते हैं आखिर कैसे।