फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के साथ भूलकर भी इन चीजों को ना खाएं वरना हो सकता है जानलेवा

Sat, 20 Jul 2019 09:13 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
हम सभी जानते हैं कि दूध में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि कभी-कभी हम लोग अनजाने में दूध के साथ कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए आपको बताने जा रहे हैं दूध के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 8
दूध के साथ दही कभी नहीं खानी चाहिए। इन्हें साथ खाने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है। दही खाने के करीब एक से डेढ़ घंटे बाद दूध पीना चाहिए। इसके अलावा उड़द की दाल के साथ कभी भी दूध का सेवन ना करें।
विज्ञापन

3 of 8
दूध
दूध पीने के पहले, बाद में और साथ में कभी फल नहीं खाने चाहिए। अगर आप दूध के साथ अन्नास, संतरे जैसे खट्टे फल खाते हैं तो ये आपको नुकसान पहुंचाते हैं। इससे खाना सही से नहीं पचता और उल्टी की संभावना रहती है।

4 of 8
- फोटो : Pensacola News Journal
इसके अलावा दूध और केला भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि दूध और केला दोनों ही कफ बनाता है। दोनों को साथ खाने से कफ तो बढ़ता ही और पाचन पर भी असर पड़ता है। 
विज्ञापन

5 of 8
कई लोग नाश्ते में दूध के साथ ब्रेड-बटर लेते हैं लेकिन दूध अपने आप में पूरा आहार है। इन सब चीजों का साथ में सेवन करने से पेट में भारीपन महसूस होता है क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट की अधिक मात्रा एक-साथ नहीं लेनी चाहिए। इसलिए दूध को अकेले लेना ही बेहतर है।
विज्ञापन

6 of 8
दूध और मछली को कभी भी साथ में नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे गैस, एलर्जी और त्वचा संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन

7 of 8
दूध को पूरा आहार कहा जाता है। इसमें विटामिन, प्रोटीन, लैक्टॉस, शुगर और मिनरल सभी तत्व पाए जाते हैं। अगर आप दूध के साथ तला-भुना या नमकीन खातें है तो इनका पाचन आसानी से नहीं हो पाता। लगातार इसे खाने से त्वचा के रोग हो सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
दूध और तिल को कभी साथ नहीं खाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें