फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाने के लिए करें इन नेगेटिव कैलोरी फूड्स का सेवन, मिलेगा जबरदस्त फायदा

Mon, 14 Jun 2021 11:20 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शरीर को नुकसान नहीं पहुंचता है - फोटो : pixa

Medically Reviewed by Deepika Garg

श्रीमती दीपिका गर्ग

डाइटीशियन, आनंद वेलनेस सेंटर

डिग्री- एम.एस.सी, फूड एंड अप्लाइड न्यूट्रीशियन

अनुभव- 28 वर्ष

वजन घटाने के लिए कम खाने की बजाय ऐसे फूड्स का सेवन करें जो नेगेटिव कैलोरी फूड्स हैं। नेगेटिव कैलोरी फूड्स को आप कितनी ही खा लें, इससे आपके शरीर को नुकसान नहीं पहुंचता है। ऐसे फूड्स जिनमें फाइबर की मात्रा अधिक हो और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो, उन्हें नेगेटिव कैलौरी फूड्स कहा जाता है। इनको खाने के बाद पचाने में खूब कैलोरी बर्न होती है। इनको खाने से अचानक भूख भी नहीं लगती है। शरीर धीरे-धीरे रक्त शर्करा को बाहर निकालने लगता है। ऐसा करने से चर्बी जमने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है इसलिए यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो नेगेटिव कैलोरी फूड्स का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन चीजों के सेवन से आप आसानी से अपना वजन घटा सकते हैं। 


 
विज्ञापन

2 of 5
टमाटर - फोटो : Pixabay

टमाटर
टमाटर एक नेगेटिव कैलोरी फूड है। टमाटर के सेवन से आप वजन तो घटा ही सकते हैं, साथ ही आपको पोषक तत्व भी मिल सकते हैं। लाइकोपीन, पोटैशियम व विटामिन जैसे तत्व आपके शरीर को मिलेंगे, जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि खाली पेट टमाटर का सेवन न करें। इसके सेवन से आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी विकसित होगी। 

विज्ञापन

3 of 5
इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है - फोटो : Pixabay

खीरा
खीरा बाजारों में अभी आसानी से उपलब्ध है। गर्मियों में इसके सेवन से शरीर को तो ठंडक मिलती ही है, साथ ही वजन कम करने में भी यह आपकी बहुत सहायता करता है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है। खीरा खाने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है। ज्यादा से ज्यादा खीरा खाकर आसानी से वजन घटाया जा सकता है। खीरे में कई तरह के विटामिन एवं एलोक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं। 

4 of 5
गाजर खाने पर पेट बहुत देर तक भरा हुआ रहता है - फोटो : social media

गाजर
वजन कम करने के लिए गाजर का सेवन बहुत फायदेमंद है। गाजर खाने से शरीर को कई सारे पोषक तत्व मिलते हैं। उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए भी यह बहुत लाभकारी साबित होती है। सलाद में गाजर का सेवन करने से वजन बहुत आसानी से घटाया जा सकता है। गाजर का रस पीकर भी मोटापा आसानी से कम कर सकते हैं। गाजर खाने पर पेट बहुत देर तक भरा हुआ रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतिदिन तरबूज खाकर आप जल्द ही वजन घटा सकेंगे।  - फोटो : Pixabay

तरबूज
गर्मियों में वजन घटाना तो और भी आसान हो जाता है क्योंकि इस मौसम में तरबूज खूब आते हैं। तरबूज खाने से शरीर को लाइकोपीन व अन्य पोषक तत्व मिलते हैं इसलिए यदि आप वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह के समय खाना और शाम के समय सलाद और तरबूज का सेवन करें। तरबूज खाने से आपके शरीर में पानी की कमी भी नहीं होगी और त्वचा पर भी इसका प्रभाव दिखेगा। प्रतिदिन तरबूज खाकर आप जल्द ही वजन घटा सकेंगे। 
नोट- यह लेख आनंद वेलनेस सेंटर की डाइटीशियन दीपिका गर्ग से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। श्रीमती दीपिका गर्ग पिछले 28 सालों से इस क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्होंने अपनी डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें