हार्निया के कारण पेट में दर्द की दिक्कत
- फोटो : istock
क्यों होती है ये दिक्कत?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, ज्यादातर मामलों में हर्निया होने का कोई स्पष्ट कारण नहीं होता है। हर्निया का जोखिम उम्र के साथ बढ़ता है और महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक देखा जाता रहा है। कुछ मामलों में हर्निया जन्मजात (जन्म के समय मौजूद) भी हो सकता है। उन बच्चों में भी इसका खतरा देखा जाता रहा है जिनकी पेट की दीवार में कमजोरी होती है।
डॉक्टर बताते हैं, ऐसी कई दैनिक गतिविधियां और चिकित्सा समस्याएं है जो पेट की दीवार पर दबाव बढ़ाती हैं जिससे भी हर्निया हो सकती है। जैसे लंबे समय तक कब्ज के कारण शौच के लिए अधिक जोर लगाना, लगातार खांसी बने रहना, सिस्टिक फाइब्रोसिस, प्रोस्टेट की समस्या और अधिक वजन या मोटापा के कारण भी आपको हार्निया की दिक्कत हो सकती है।