महिलाओं में आर्थराइटिस का जोखिम
- फोटो : istock
महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित
वैज्ञानिकों की टीम का कहना है, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में इस रोग का खतरा अधिक होता है। 2020 में, ऑस्टियोआर्थराइटिस के 61 प्रतिशत मामले महिलाओं में थे जबकि पुरुषों का आंकड़ा सिर्फ 39 प्रतिशत था। यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया के वरिष्ठ लेखक और प्रोफेसर जेसेक कोपेक कहते हैं, ऑस्टियोआर्थराइटिस के प्रसार में लिंग अंतर के कारणों को समझने की कोशिश की जा रही है, लेकिन शोधकर्ताओं का मानना है कि आनुवंशिकी, हार्मोनल कारक और शारीरिक अंतर इसमें भूमिका निभाते हैं।