लंबे समय तक व्रत रखना
- फोटो : Adobe Stock
अगर किसी को पहले से कोई गंभीर बीमारी है, तो डॉक्टर अक्सर सलाह देते हैं कि ऐसे लोग व्रत न रखें, क्योंकि लंबे समय तक भूखे रहने या सीमित खानपान से उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। नवरात्रि का व्रत आध्यात्मिक और सेहतमंद अनुभव हो सकता है, लेकिन हर किसी के लिए लंबा उपवास सही नहीं है। डायबिटीज, हृदय रोग, किडनी की बीमारी और गर्भावस्था जैसी स्थितियों में व्रत नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए अगर आप ऐसी किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो व्रत रखने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
डायबिटीज वाले ध्यान रखें
डायबिटीज वाले मरीजों के लिए व्रत रखना नुकसानदायक हो सकता है। असल में डायबिटीज में ब्लड शुगर का लेवल संतुलित रखना सबसे जरूरी होता है। जब आप लंबे समय तक खाना नहीं खाते तो ब्लड शुगर अचानक गिर सकता है, इसे हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है। इसके कारण चक्कर आने, पसीना आने और बेहोशी जैसी दिक्कत हो सकती है। वहीं, अगर व्रत में बार-बार तली-भुनी चीजें या ज्यादा फल शुगर खा ली जाएं तो शुगर लेवल अचानक बहुत बढ़ भी सकता है।
अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार, अनियमित उपवास डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर उतार-चढ़ाव को खतरनाक स्तर तक पहुंचा सकता है। इसलिए डॉक्टर व्रत रखने से पहले सलाह लेना जरूरी मानते हैं।