पानी पीते रहने के लाभ
- फोटो : istock
शरीर के हाइड्रेशन का रखें ध्यान
जब आप उपवास कर रहे हों, तो शरीर के हाइड्रेशन का ध्यान रखना विशेष महत्वपूर्ण हो जाता है। विशेषकर इस मौसम में, जब कि तापमान बढ़ रहा हो, आपको खूब मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करते रहना चाहिए। आप नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ का भी सेवन कर सकते हैं। सबसे खास बात खूब पानी पिएं और कैफीनयुक्त पेय पदार्थों से बचें। खाली पेट पानी पीने से भी आपके पाचन तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए पानी पीने से पहले कुछ हल्का खाएं।