शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए नियमित रूप से योग-व्यायाम की सलाह दी जाती है। व्यायाम, शारीरिक निष्क्रियता को दूर करने, रक्त के संचार को बढ़ाने, मांसपेशियों-तंत्रिकाओं को स्वस्थ रखने और शरीर को अलर्ट रखने में मदद करते हैं। नियमित व्यायाम की आदत आपको कई तरह की गंभीर बीमारियों के खतरे से भी बचाने में मदद कर सकती है। हालांकि समय के अभाव और अधिक काम के कारण लोगों के लिए रोजाना व्यायाम के लिए समय निकाल पाना थोड़ा कठिन हो जाता है। अगर आपकी भी यही समस्या है तो अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, विशेषज्ञों ने एक ऐसे साधारण से अभ्यास के बारे में बताया है जो आपको शारीरिक-मानसिक दोनों तरह से फिट रखने में काफी मददगार हो सकती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बस रोजाना वॉक करने को ही अगर आप दिनचर्या में शामिल कर लेते हैं तो इसे संपूर्ण फिटनेस के लिए काफी कारगर माना जा सकता है। पैदल चलना एक बहुमुखी व्यायाम है, जिसका बिना कोई अतिरिक्त प्रयास किए अभ्यास किया जा सकता है। आइए जानते हैं यह साधारण सा अभ्यास आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है?