नवरात्रि में मां को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त नौ दिनों का उपवास रखते हैं। उपवास से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जिन पर हम अपना ध्यान नहीं देते हैं। आगे चलकर फिर इसी वजह से हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए आप भी उपवास के दौरान आप यह 5 गलतियां भूलकर भी न करें।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : social media
पानी
कुछ लोग व्रत के दौरान पानी पीना कम कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करते हैं ऐसा बिल्कुल ना करें। ऐसा करने से शरीर में पानी की कमी हो जाएगी। जिसकी वजह से कब्ज, डिहाइड्रेशन, चक्कर, सिरदर्द, थकान, स्किन ड्राई आदि प्रॉब्लम शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
3 of 6
tea or coffee
चाय
कई लोग व्रत के दौरान बार-बार चाय पीते हैं। आपकी यह आदत आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसा करने से आपको कब्ज, एसिडिटी, अल्सर और सिरदर्द जैसी शिकायत हो सकती है।
4 of 6
liquid diet
- फोटो : Social Media
लिक्विड डाइट
व्रत के दौरान सिर्फ लिक्विड डाइट पर रहने वाले लोग ऐसा करने से बचें। सिर्फ लिक्विड डाइट लेने से बॉडी को पूरी तरह से न्यूट्रीशन नहीं मिलता। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए व्रत में कुछ सॉलिड खाना भी जरूर खाएं।
विज्ञापन
5 of 6
women
- फोटो : pixa
खाली पेट रहने से बचें
व्रत के दौरान ज्यादा देर तक खाली पेट नहीं रहना चाहिए। इसके लिए हर घंटे कुछ न कुछ कोई हल्की चीजें खाते रहें। अगर आप खाली पेट रहते हैं तो ऐसा करने से आपकी एसिडिटी और गैस्ट्रिक की प्रॉब्लम बढ़ सकती है। जिसकी वजह से आपको कमजोरी महसूस होगी।
नवरात्रि के व्रत में खट्टे फलों से दूर रहें। ऐसे में सिंघाड़े या कुट्टू के आटे की पूड़िया खाने की जगह रोटी खाएं। इसके अलावा सादे पानी के साथ खूब नारियल पानी भी पिएं। इसके अलावा शाम को व्रत खोलते समय एक साथ खूब सारा खाना न खाएं। ऐसा करने से आपका पेट खराब हो सकता है।